बाफना स्कूल के पास पानी की कुंडी में तैरता मिला महिला का शव
बीकानेर. शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल के पास पानी की कुंडी में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी की कुंडी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शव को सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी के असहाय शव संस्थान के सेवादारों की मदद से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अब महिला की पहचान के साथ ही उसकी मौत के कारणों की भी जांच कर रही है।
रेस्क्यू एवं शव को मोर्चरी तक पहुंचाने में राज कुमार, जुनैद खान, हाजी नसीम, हाजी जकीर, हाजी मलंग बाबा, इमरान भाई, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता और शोएब भाई का सहयोग रहा।

