ट्रेलर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, हादसा CCTV में कैद, दो लोग हुए घायल
बीकानेर. बीकानेर के नापासर रोड स्थित रिंग रोड चौराहे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पिकअप को चौराहे से तोड़ते हुए कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की गति काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। कुल दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चौराहा लंबे समय से दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बना हुआ है। उनका दावा है कि यहां हर महीने करीब 15 से 20 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक न तो यहां डिवाइडर बनाया गया है, न स्पीड ब्रेकर और न ही ट्रैफिक सर्किल की व्यवस्था की गई है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल

