अनुभव और युवा संगम से होगा औद्योगिक विकास : पचीसिया
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता का अनूठा संगम देखने को मिला। चुनाव परिणामों के बाद अध्यक्ष पद पर द्वारकाप्रसाद पचीसिया और उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी अजय पुरोहित ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किए।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से सम्पन्न कराई गई। मतदाताओं ने भी संयम और सौहार्द बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, एम.एम. मूंधड़ा और दिनेश गहलोत की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बीकानेर में औद्योगिक विकास को नई गति देना है। उन्होंने कहा कि इस बार “अनुभव और युवा संगम” के जरिए संगठन को और अधिक ऊर्जा मिलेगी, जिससे उद्योगों के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पद पर नरेश मित्तल और अशोक सुराणा सहित पूरी कार्यकारिणी को भी प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य निर्वाचित सदस्यों में वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन और अरविंद चौधरी शामिल रहे।
कार्यक्रम में युवा उद्योगपतियों और समाजसेवियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें पिंटू राठी, एडवोकेट प्रशांत तंवर, भंवरलाल चांडक, विमल दम्माणी और महेश चांडक प्रमुख रहे।

