प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा शहर की तैयारी बैठक सम्पन्न
Bikaner News Politics

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा शहर की तैयारी बैठक सम्पन्न

Apr 10, 2026

 

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के 11 अप्रैल को प्रस्तावित बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा बीकानेर शहर की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संगठनात्मक बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसे ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान उसके मजबूत संगठन और अनुशासन में निहित है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का पूर्ण निर्वहन करें।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी दी कि बैठक में जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, शिखर चंद डागा, उपासना जैन, हरीश भोजक, पुखराज स्वामी, लोकेश हेमकर, गोविंद सारस्वत, जसकरण मारु, रघुनंदन आचार्य, अंकित तंवर, निशांत गौड, गजेंद्र सिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।