भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष के निवास पर हुआ स्वागत
बीकानेर. राज्यसभा सांसद एवं मदन राठौड़ का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम एवं भूपेंद्र सैनी का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मदन राठौड़ ने परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और सभी से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में परिवार के मुखिया डॉ. पन्नालाल हर्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं मोतीलाल हर्ष ने प्रदेशाध्यक्ष को साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से जुड़े डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. गिरिराज हर्ष सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. दीपक हर्ष, डॉ. अनिल हर्ष, रमेश आचार्य, संगीता पुरोहित, रवि आचार्य सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, डॉ. मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, अपूर्वा सिंह, प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी अविनाश जोशी, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडलां, राजेंद्र पंवार, आशा आचार्य सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होता है और कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।

