राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित, आनन्द पारीक बने जिलाध्यक्ष
बीकानेर. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के 64वें जिला महासमिति अधिवेशन में बीकानेर जिले की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अल्ताफ अहमद खान ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में आनंद पारीक को जिलाध्यक्ष तथा असलम मोहम्मद समेजा को जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा गोविंद भार्गव सभाध्यक्ष, गोपाल पारीक एवं बृजमोहन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवाब अली एवं हीरा लाल शर्मा उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
महिला मंत्री पद पर माया पारीक, कोषाध्यक्ष पद पर मधु गुप्ता, सह मंत्री पद पर मंजू यादव, संगठन मंत्री पद पर मयंक स्वामी तथा प्रचार मंत्री पद पर राधेश्याम पारीक को जिम्मेदारी सौंपी गई। रणविजय सिंह को शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि तथा मनीराम को प्रबोधक प्रतिनिधि चुना गया। वहीं मानक चंद पारीक, शक्ति गौतम और हरीश वाधवानी को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।
अधिवेशन के दौरान द्वितीय श्रेणी से व्याख्याता बने मंजू यादव, सीमा पारीक, अरुणकांत वर्मा एवं रईस अली का संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने किया।

