महावीर इंटरनेशनल ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा के साथ संस्कारों का दिया संदेश
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कोचरों का चौक स्थित सेठ श्री जमुनादास बजाज उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेवा और शिक्षा से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें नियमित अध्ययन, बेहतर भविष्य और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर के उद्योगपति वीर श्री बसंत नौलखा ने विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैग मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ जीवन में नैतिक संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर वीर प्रवीण मित्तल एवं वीर हेमंत सिंघी ने भी विद्यार्थियों को बैग वितरित किए। कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र कोचर की विशेष प्रेरणा रही।
विद्यालय परिवार ने महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र और नौलखा परिवार का इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

