49वें जन्मदिवस पर सेवा को बनाया आभार का माध्यम, दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन
Bikaner News Dharm Karam

49वें जन्मदिवस पर सेवा को बनाया आभार का माध्यम, दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन

Jul 12, 2026

बीकानेर। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं ग्रामीण उत्थान मानव संस्था के संस्थापक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर लाल बिश्नोई ने अपने 49वें जन्मदिन पर प्रदेशभर से मिली शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी शुभचिंतकों का आभार सेवा कार्य के माध्यम से व्यक्त किया। जन्मदिन के अगले दिन उन्होंने बादनू स्थित एमआर स्कूल पहुंचकर मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को सात्विक भोजन कराया और उनके साथ समय बिताया।

 

 

बिश्नोई ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने और सेवा का संकल्प दोहराने का दिन है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बीकानेर सहित नागौर, श्रीगंगानगर, टोंक, हनुमानगढ़, जालौर, सिरोही, भीलवाड़ा और अन्य जिलों में समर्थकों ने पौधरोपण, गौसेवा, वृद्धजनों की भोजन सेवा तथा जनहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि समाज से मिला सम्मान और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उनका मानना है कि जीवन का प्रत्येक नया वर्ष ईश्वर द्वारा मानवता की सेवा का एक नया अवसर होता है। इसलिए वे पिछले कुछ वर्षों से जन्मदिन पर केक काटने के बजाय गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, वृद्धजनों के सम्मान और दिव्यांग बच्चों की सेवा जैसे कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

 

 

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी, पत्रकार शैलेश शर्मा एवं युवा भाजपा नेता हरिकांत शर्मा ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुकेश चौधरी, हड़मत सिंह, पूनम चौधरी, सुमन, मालती सोनी, ममता चौधरी, राधेश्याम, झूमरलाल, गुलाब सिंह, नत्थुराम, सुभाष सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।