नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर में 4 लाइब्रेरी और एक अकादमी सीज
Bikaner News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर में 4 लाइब्रेरी और एक अकादमी सीज

Jul 21, 2026

बीकानेर. बीकानेर नगर निगम ने शहर में फायर सेफ्टी नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में व्यास कॉलोनी और पवनपुरी क्षेत्र में संचालित चार लाइब्रेरी और एक अकादमी को फायर एनओसी नहीं होने के कारण सीज कर दिया गया।

 

 

 

यह कार्रवाई फायर सेफ्टी अधिकारियों रेवंत सिंह, जगवीर सिंह और अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संस्थानों को पहले भी फायर सेफ्टी नियमों की पालना करने और आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार सीज की कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन संस्थानों ने अभी तक फायर सुरक्षा संबंधी आवश्यक अनुमतियां नहीं ली हैं, उनके खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा।

 

 

 

निगम ने सभी संस्थान संचालकों से अपील की है कि वे समय रहते फायर सेफ्टी नियमों की पालना करें और आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।