प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि, शिक्षा और पारिवारिक संस्कारों पर किया शोध
बीकानेर. टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में ‘बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।
प्रभा बिस्सा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि प्रभा बिस्सा, बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की पत्नी हैं। उनकी इस सफलता को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

