बीकानेर में दौड़ेंगी PM ई-बसें, 15 अगस्त पर मिल सकती है सिटी बस की सौगात, देखें 25 प्रस्तावित रूट
Bikaner News Technology

बीकानेर में दौड़ेंगी PM ई-बसें, 15 अगस्त पर मिल सकती है सिटी बस की सौगात, देखें 25 प्रस्तावित रूट

Aug 11, 2026

बीकानेर. बीकानेर शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का उद्घाटन कर बीकानेर को सिटी बस सेवा की सौगात दे सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि होना बाकी है।

 

 

 

ई-बस सेवा शुरू होने के बाद शहरवासियों को प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, शिक्षण संस्थानों और शहर के बाहरी इलाकों तक आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। पीएम ई-बस संचालन के लिए 25 प्रस्तावित रूट तैयार किए गए हैं।

 

 

 

 

सिटी बस सेवा शुरू करने को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की तैयारियां जारी हैं। जिला कलक्टर निशांत जैन और निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनचामी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

 

 

ई-बसों के संचालन से जहां आम आदमी को किफायती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों के कारण प्रदूषण कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

 

 

 

अगर स्वतंत्रता दिवस पर उद्घाटन होता है तो यह बीकानेर शहर के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मानी जाएगी।

 

 

 

पीएम ई-बस के प्रस्तावित रूट

 

रूट-1: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–कोठारी अस्पताल–पुलिस लाइन चौराहा–उरमूल सर्किल–बस स्टैंड–आईजीएनपी/आरएसी–धारणियां मोटर्स/ट्रांसपोर्ट मार्केट–आरटीओ तिराहा–हुसंगसर–खारा।

 

रूट-2: गंगासिंह विश्वविद्यालय–नाल कोडमदेसर–नाल–एमजीएसयू–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–डूडी पेट्रोल पम्प–नया शहर थाना–गोकुल सर्किल–मौसम विभाग तिराहा–करमीसर तिराहा–एमजीएसयू–नाल–कोडमदेसर।

 

रूट-3: एमजीएसयू–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–पुगल सब्जी मंडी–करणी इंडस्ट्रियल एरिया मोड़–बजरंग धोरा–शोभासर।

 

रूट-4: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–कोठारी अस्पताल–पुलिस लाइन चौराहा–उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–सोफिया तिराहा–हल्दीराम प्याऊ–वृंदावन एन्क्लेव–जोधपुर बाईपास चौराहा।

 

रूट-5: खारा गांव–बीछवाल गांव–तृतीय आरएसी/बस स्टैंड–भीमसेन सर्किल–म्यूजियम सर्किल–मेडिकल कॉलेज चौराहा–शनि मंदिर–नागणेची मंदिर–इंडस्ट्रियल एरिया–घड़सीसर।

 

रूट-6: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–कोठारी अस्पताल–उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–मेजर पूर्ण सिंह सर्किल–आंबेडकर सर्किल–रानी बाजार ओवरब्रिज–रानी बाजार सर्किल–गोगागेट सर्किल–जैन पीजी कॉलेज–भीनासर–पलाना–देशनोक।

 

रूट-7: बीटीयू–पुगल रोड ओवरब्रिज–पुगल सब्जी मंडी–पुगल फांटा–भीमसेन सर्किल–म्यूजियम सर्किल–मेजर पूर्णसिंह सर्किल–पंचशती सर्किल–मूर्ति सर्किल जेएनवी।

 

रूट-8: बीटीयू–पुगल रोड ओवरब्रिज–पुगल सब्जी मंडी–पुगल फांटा–डूडी पेट्रोल पम्प–नया शहर थाना–गोकुल सर्किल–मुरलीधर व्यास कॉलोनी–करमीसर तिराहा–एमजीएसयू।

 

रूट-9: मुक्ताप्रसाद आरएचबी कार्यालय–सर्वोदय बस्ती–पंडित धर्मकांटा–भुट्टो का चौराहा–कीर्ति स्तम्भ–जूनागढ़ रोड–सार्दुल सिंह सर्किल।

 

रूट-10: एमजीएसयू–करमीसर–मुरलीधर फांटा–मौसम विभाग–श्रीरामसर–सुजानदेसर।

 

रूट-11: पीबीएम अस्पताल–रानी बाजार ओवरब्रिज–गोगागेट सर्किल–माणक गेस्ट हाउस–घड़सीसर–जयपुर बाईपास–मंगलम कॉलोनी मोड़–उदरामसर गांव।

 

रूट-12: आर्य अस्पताल–नागणेची मंदिर–मेडिकल कॉलेज चौराहा–ब्रह्मकुमारी सर्किल–पूर्ण सिंह सर्किल–म्यूजियम सर्किल।

 

रूट-13: घड़सीसर–जैन कॉलेज रोड नंबर 5–केजी कॉम्प्लेक्स–चौपड़ा कटला–रानी बाजार ओवरब्रिज–आंबेडकर सर्किल–पीबीएम अस्पताल–पूर्णसिंह सर्किल–पंचशती सर्किल–मूर्ति सर्किल–गुरुद्वारा–जेएनवी थाना–सोफिया स्कूल–हल्दीराम प्याऊ–डी मार्ट–सागर–रिडमलसर।

 

रूट-14: कैमल फार्म–शिवबाड़ी मंदिर–शिवबाड़ी चौराहा–पटेल नगर चौराहा–शनिचर मंदिर–ड्यूप्लेक्स कॉलोनी–आंबेडकर सर्किल–पीबीएम अस्पताल।

 

रूट-15: उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–हल्दीराम प्याऊ–सागर–रिडमलसर–गाढ़वाला–नापासर।

 

रूट-16: लालगढ़ रेलवे स्टेशन–कृषि उपज मंडी/बस स्टैंड–भीमसेन सर्किल–कीर्ति स्तम्भ–जूनागढ़–सार्दुल सिंह सर्किल।

 

रूट-17: रेलवे स्टेशन नंबर 2 गेट–बोथरा कॉम्प्लेक्स–अग्रसेन सर्किल–तुलसी सर्किल–आंबेडकर सर्किल–पूर्णसिंह सर्किल–पंचशती सर्किल–गौतम चौराहा–लॉ कॉलेज–हेमू कॉलोनी सर्किल–जेएनवी थाना–अशोक नगर रोड–अशोक नगर फ्लैट।

 

रूट-18: उदासर पंचायत भवन–उदासर फांटा–पंचायत समिति–आरएसवी स्कूल–हेमू सर्किल–लॉ कॉलेज–गौतम सर्किल–पंचशती सर्किल–पीबीएम अस्पताल–आंबेडकर सर्किल।

 

रूट-19: राजीव गांधी मार्ग–रेलवे स्टेशन–रानी बाजार चौराहा–सूरज टॉकीज रोड–रानी बाजार ब्रिज–मेडिकल कॉलेज चौराहा–शनि मंदिर–नागणेची मंदिर–आर्य अस्पताल।

 

रूट-20: आरटीओ ऑफिस–बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया–प्राइवेट बस स्टैंड–करणी नगर सेक्टर सी–सब रजिस्ट्रार ऑफिस–वेटरनरी विश्वविद्यालय–दीनदयाल सर्किल–एमएन अस्पताल/अभिलेखागार–फोर्ट डिस्पेंसरी–पीबीएम अस्पताल।

 

रूट-21: मुरलीधर–परशुराम द्वार–गोकुल सर्किल–एमएम ग्राउंड–जस्सूसर गेट के बाहर–वैद्य मगाराम कॉलोनी–कोठारी अस्पताल–पंडित धर्मकांटा–मुक्ताप्रसाद आरएचबी कार्यालय।

 

रूट-22: उदासर गांव–भीनासर फांटा–मुरली मनोहर गौशाला–जैन पीजी कॉलेज–जैन स्कूल–गोपेश्वर बस्ती–मोहता सराय–शीतला गेट–जनता प्याऊ–श्रीरामसर–सुजानदेसर रामदेव जी मंदिर।

 

रूट-23: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–पंडित धर्मकांटा–तनेजा स्टोर–सामुदायिक भवन–पुगल रोड कृष्णा पेट्रोल पम्प–पुगल मंडी फ्लाईओवर–इंजीनियरिंग कॉलेज।

 

रूट-24: मुख्य मंडी–बस स्टैंड–उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–आंबेडकर सर्किल–रानी बाजार सर्किल–गोगागेट सर्किल–जैन स्कूल–कोचर सर्किल–कुम्हारों की मोड़–जैन मंदिर–महावीर चौक।

 

रूट-25: महावीर चौक–कुम्हारों की मोड़–कोचर सर्किल–जैन पीजी कॉलेज–सिनेमैजिक–रोड नंबर 5 तिराहा–केजी कॉम्प्लेक्स–चौपड़ा कटला–रानी बाजार पुल–पीबीएम अस्पताल।