समर्पण महोत्सव में तप-साधना की आराधना, बसु सिंगी का सातवां उपवास जारी
बीकानेर। छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में साधुमार्गी जैन संघ के ‘समर्पण महोत्सव’ के अंतर्गत भक्ति, संयम और तप-साधना का वातावरण बना हुआ है। संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलालजी महाराज साहब और उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी महाराज साहब आदि ठाणा का चातुर्मास चल रहा है।
आचार्य प्रवर और उपाध्याय प्रवर के संयमित एवं तपस्वी जीवन से प्रेरित होकर चातुर्मास के दौरान श्रद्धालु विभिन्न प्रकार की तपस्या और धार्मिक आराधना कर रहे हैं। इसी क्रम में समता बहुमंडल की पूर्व मंत्री बसु सिंगी ने नौ दिन के उपवास का संकल्प लिया है। गुरुवार को उनकी तपस्या का सातवां उपवास जारी रहा।
बसु सिंगी इससे पहले आठ दिन की तपस्या भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुकी हैं। वर्तमान तपस्या के दौरान वह नियमित रूप से गुरु प्रवचन सुनने के साथ धार्मिक आराधना कर रही हैं।
बसु सिंगी अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन महिला समिति, जैन महासभा, जैन यूथ क्लब और भाजपा नया शहर मंडल की कार्यकारिणी से भी जुड़ी हैं। उनकी नौ दिवसीय तपस्या की समाज के लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा अनुमोदना की जा रही है।

