बीकानेर के किशन ओझा बने वीसीएल क्लब राजस्थान के कप्तान और स्टेट कोऑर्डिनेटर
Bikaner News Sports

बीकानेर के किशन ओझा बने वीसीएल क्लब राजस्थान के कप्तान और स्टेट कोऑर्डिनेटर

Aug 26, 2026

बीकानेर. वेटरन्स क्रिकेट लीजेंड्स क्लब (वीसीएल), ग्रेटर नोएडा ने बीकानेर के वरिष्ठ क्रिकेटर किशन ओझा को राजस्थान का कप्तान एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। क्लब के संस्थापक सीएस पाठक ने 24 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

 

 

नियुक्ति पत्र के अनुसार किशन ओझा राजस्थान में वीसीएल क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रदेशभर में अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ियों का मजबूत नेटवर्क विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्हें वीसीएल क्लब राजस्थान की टीम गठित करने और उसका समन्वय करने का दायित्व भी दिया गया है।

 

 

 

ओझा राजस्थान के 50 वर्ष से अधिक आयु के योग्य क्रिकेट खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें क्लब से जोड़ेंगे। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के बीच संवाद, टीम निर्माण की गतिविधियां तथा टूर्नामेंट और मैचों का समन्वय भी करेंगे। वह पात्रता और क्लब की स्वीकृति के आधार पर वीसीएल के टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों एवं टीम सदस्यों के नाम की अनुशंसा कर सकेंगे।

 

 

वीसीएल क्लब के संस्थापक सीएस पाठक ने नियुक्ति पत्र में कहा कि किशन ओझा के नेतृत्व, क्रिकेट के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में राजस्थान राष्ट्रीय वीसीएल क्रिकेट परिवार का मजबूत और सक्रिय हिस्सा बनेगा। इससे अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट यात्रा जारी रखने के नए अवसर मिलेंगे।

 

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर किशन ओझा ने क्लब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान में वरिष्ठ खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने और क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनकी नियुक्ति पर बीकानेर सहित प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

नियुक्ति की सूचना मिलने के बाद बीकानेर सहित प्रदेशभर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने बधाई दी। उनके क्रिकेट प्रशिक्षक किशोर पुरोहित ने कहा कि किशन औला को यह जिम्मेदारी उनकी कड़ी मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण के कारण मिली है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में वेटरन क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

इस अवसर पर क्रिकेट से जुड़े राजकुमार जोशी, मदन पुरोहित, प्रकाश चूरा, गिरिराज पुरोहित, ललित देगाणा, पार्षद सुगनाराम देगाणा और वरिष्ठ क्रिकेटर रविशंकर पुरोहित सहित अनेक लोगों ने किशन औला को शुभकामनाएं दीं।