सीएम के रोड शो से एक घंटे पहले तक सड़कों की मरम्मत, गड्ढों पर हुआ पैचवर्क
Bikaner News Politics

सीएम के रोड शो से एक घंटे पहले तक सड़कों की मरम्मत, गड्ढों पर हुआ पैचवर्क

Sep 6, 2026

बीकानेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो से ठीक एक घंटे पहले तक प्रशासन सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा नजर आया। जिन मार्गों से मुख्यमंत्री का रोड शो निकलेगा, वहां सड़कों के गड्ढे भरने के लिए आनन-फानन में पैचवर्क किया जा रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अंतिम समय तक तैयारियों में व्यस्त रहा। सड़क मरम्मत के साथ ही रोड शो के पूरे मार्ग पर अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए जूनागढ़ तक पहुंचेगा। रोड शो वाले रास्ते पर मौजूद गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम कार्यक्रम से कुछ समय पहले तक जारी रहने से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल भी उठ रहे हैं।