वेटरन क्रिकेटर कृष्ण ओझा बने राजस्थान टीम के कोऑर्डिनेटर, दिसंबर में होगा 50 प्लस टीम का चयन
Bikaner News Sports

वेटरन क्रिकेटर कृष्ण ओझा बने राजस्थान टीम के कोऑर्डिनेटर, दिसंबर में होगा 50 प्लस टीम का चयन

Sep 13, 2026

बीकानेर. वेटरन क्रिकेट लीजेंड क्लब (वीसीएल), ग्रेटर नोएडा ने 60 प्लस विश्व कप टीम के सदस्य एवं वेटरन क्रिकेटर कृष्ण ओझा को राजस्थान टीम का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। क्लब ने उन्हें दो महीने में प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर उसकी सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।

 

 

इसी क्रम में रविवार को स्थानीय धरणीधर खेल मैदान में वेटरन क्रिकेट खिलाड़ियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित खिलाड़ियों ने कृष्ण ओझा को राजस्थान टीम का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद राजस्थान की प्रस्तावित कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

 

 

कार्यकारिणी में किशोर कुमार पुरोहित, महेंद्र कुमार पुरोहित, राजकुमार जोशी, सिराजुद्दीन पवार, सतीश चंद्र शर्मा और जयपुर के ललित कुमार जगानी को शामिल किया गया है।

 

 

कृष्ण ओझा ने बताया कि कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों के पदों की घोषणा 21 सितंबर को की जाएगी। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इसमें कुछ अन्य सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि दिसंबर में प्रस्तावित 50 प्लस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के अनुभवी वेटरन क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।