बीकानेर में ‘पायलवाला’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे 200 डिजाइन के पायल 
Bikaner News Business

बीकानेर में ‘पायलवाला’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे 200 डिजाइन के पायल 

Sep 16, 2026

 

बीकानेर. शहर में ब्राइडल एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी के क्षेत्र में नई शुरुआत करते हुए कोटगेट स्थित विजय शॉपिंग मॉल में ‘पायलवाला ब्राइडल आर्टिफिशियल ज्वेलरी’ शॉप का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया।

 

 

शॉप संचालकों ने बताया कि पायलवाला में दुल्हनों के लिए लेटेस्ट डिजाइन के ब्राइडल सेट, कुंदन सेट और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की विशाल रेंज उपलब्ध कराई गई है। विवाह समारोह के लिए ग्राहकों को ब्राइडल एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी किराये पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

 

इसके अलावा शॉप में जर्मन सिल्वर ज्वेलरी, वन ग्राम सिल्वर और गोल्ड ज्वेलरी के विभिन्न डिजाइन भी उपलब्ध हैं। यहां हर आयु वर्ग और अलग-अलग अवसरों के अनुरूप ज्वेलरी का संग्रह तैयार किया गया है।

 

 

पायल के 200 डिजाइन बने विशेष आकर्षण

पायलवाला में सबसे बड़ा आकर्षण पायल की विस्तृत रेंज है। शॉप में पायल के करीब 200 अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ग्राहक अपनी पसंद, बजट और अवसर के अनुसार मनपसंद डिजाइन का चयन कर सकेंगे।

 

 

शुभारंभ के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी घोषित किया गया है। इसके तहत 30 नवंबर 2026 तक ब्राइडल सेट की बुकिंग करवाने पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

पायलवाला ब्राइडल आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप ग्राउंड फ्लोर, शॉप नंबर K-3, विजय शॉपिंग मॉल, कोटगेट, बीकानेर में शुरू की गई है।