हनुमान बेनीवाल कल आएंगे बीकानेर, यह रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल 30 सितंबर को बीकानेर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रूट-चार्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार बेनीवाल सुबह 10 बजे बीकानेर के सर्किट हाउस से रवाना होंगे और इसके बाद विभिन्न स्थानों से होते हुए श्रीगंगानगर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे सर्किट हाउस, बीकानेर से दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद 10:30 बजे जामसर, 11 बजे धीरेरा और 11:30 बजे लूणकरणसर पहुंचने का कार्यक्रम है।
इसके बाद दोपहर 12:05 बजे महाजन और 1:30 बजे सूरतगढ़ डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे। दौरे का अंतिम निर्धारित पड़ाव दोपहर 2:30 बजे नरसिंहपुरा, मांजुवास रहेगा। यहां प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम है।
बेनीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी सक्रियता देखने को मिल रही है। दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से मुलाकात और संबंधित मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।

