बीकानेर में कल बिजली कटौती: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई, देखें प्रभावित क्षेत्र
बीकानेर. दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव के चलते शनिवार, 17 अक्टूबर को बीकानेर शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मर के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
बीकानेर स्टेशन रोड, मॉडर्न मार्केट, पांडे गली और अलख सागर कुएं के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
एमपी नगर के सेक्टर नंबर 14, 15, 16 और 17 में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
इस समयावधि में शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। इनमें पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के पीछे का क्षेत्र, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेक नाथ बगीची, नथूसर कुआं, नथूसर बास, भैरूजी चौक, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, नेताजी भवन, माहेश्वरी भवन, गजनेर रोड, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालों का मोहल्ला, हरिजन बस्ती, अंत्योदय नगर, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुर्गा मैदान, बंगला नगर, पूगल रोड, जाटों का मोहल्ला, इस्लाम नगर, चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, गंगासिंह महाराजा विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के आसपास, मुस्तफा मस्जिद, एमआरएफ टायर शोरूम, भाया होटल, जालूजी की खेड़ी और बडू मार्केट सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलावा कोठारी के सामने, डूडी पेट्रोल पंप, माखन भोग, रंगोलाई महादेव मंदिर, बाल गोविंदन स्कूल, मन्नूजी की चक्की, एफसीआई रोड, सब्जी मंडी के आसपास, कपिल आइस फैक्ट्री के पीछे, ऊन मंडी के पीछे, गणगौर स्कूल और वैलिएंट स्कूल के आसपास भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
एमपी कॉलोनी के सेक्टर 3 और 4, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप और गली नंबर 23 के आसपास बिजली कटौती रहेगी।
विद्युत विभाग की अपील: रखरखाव कार्य के दौरान उपभोक्ता आवश्यकतानुसार पानी और अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। निर्धारित समय में बदलाव संभव होने के कारण उपभोक्ता स्थानीय विद्युत विभाग से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

