मोहित ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि पर 75 यूनिट रक्तदान हुआ
Bikaner News

मोहित ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि पर 75 यूनिट रक्तदान हुआ

Oct 14, 2025
बीकानेर. मोहित ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रक्तदान हुआ। जिसमे 75 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम आयोजक नवरत्न ओझा ने बताया कि रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि विधायक जेठानन्द व्यास, पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा), सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. श्याम अग्रवाल, वेद व्यास डॉ. ओम प्रकाश जाखड़ डॉ. संजय कोचर, मनीष जोशी, नितेश आचार्य नवरत्न ओझा, प्रमोद ओझा, हरी ओझा श्रवण ओझा, कुशल ओझा ने शामिल होकर कार्यक्रम में शामिल हुवे मंच का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा जी ने किया।
विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि ओझा परिवार ने जो रक्तदान का संकल्प लिया है यह रक्त लोगो को नया जीवन प्रदान करने में सहयोग करेगा समाज में हर आदमी को ऐसे सोच रखनी चाहिए और अपने चाहने वालो की याद में ऐसे आयोजन करने चाहिए।
रक्तदान शिविर में डॉ. श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल स्टाफ और पीबीएम डॉ. प्रेम पड़िहार प्रभारी ब्लड बैंक का सहयोग रहा।