राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पहुंचे बीकानेर, गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया
Bikaner News Politics

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पहुंचे बीकानेर, गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया

Dec 24, 2025
बीकानेर. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। बागडे यहां से महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के दसवें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
इस दौरान महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल की अगवानी की।