पहले मराठी में फिर हिंदी भाषा में बोले राज्यपाल, हर सरकारी कार्यालय में पेड़ लगाने की सलाह दी
Bikaner News Politics

पहले मराठी में फिर हिंदी भाषा में बोले राज्यपाल, हर सरकारी कार्यालय में पेड़ लगाने की सलाह दी

Dec 24, 2025
बीकानेर. राजपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में आए थे. जहां पहले तो राज्यपाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्टूडेंट्स को कई सलाह दी. इसके बाद जब मीडिया ने राज्यपाल से बातचीत करना चाही तो राज्यपाल ने पहले तो मना कर दिया फिर पर्यावरण को लेकर राज्य और स्टूडेंट्स को कई सलाह दी.
जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मीडिया से बातचीत के दौरान पहले तो मराठी में फिर हिंदी में पर्यावरण पर अपनी बात कही. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि सभी देश पर्यावरण को लेकर चिंतित है. इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है. इससे बारिश भी काफी ज्यादा तो कभी कम आती है. कई जगह एकदम सूखा होता है तो कुछ जगह बहुत बारिश होती है. इससे लोग बहुत परेशान होते है. पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए पेड़ लगाने की बहुत जरूरत है.
उन्होंने हर विश्वविद्यालय, कॉलेज, सरकारी कार्यालय में पेड़ लगाने की सलाह दी. राज्यपाल बताते है कि अगर राजस्थान की गर्मी को कम करना है तो एकमात्र पेड़ ही है तो यह गर्मी को कम कर सकता है. जहां भी छांव पड़ती है वहां गर्मी कम हो जाती है. इस वजह से राजस्थान में पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. इसको लेकर सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रयास कर रहे है.