सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
Bikaner News

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

Dec 25, 2025
बीकानेर. महाजन थाना इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार महाजन से मोखमपुरा के बीच
राजमार्ग संख्या 62 पर देर रात तीन बजे एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल पहुंचाया गया. कार सवार हनुमानगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे है.