श्रीडूंगरगढ़ में जीएनएम रिश्वत लेते ट्रैप, 1500 रुपये लेते ACB ने किया गिरफ्तार
Bikaner News

श्रीडूंगरगढ़ में जीएनएम रिश्वत लेते ट्रैप, 1500 रुपये लेते ACB ने किया गिरफ्तार

Jan 30, 2026
बीकानेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी जीएनएम ने एक पुरानी डिलीवरी की ऑनलाइन एंट्री करने और ममता कार्ड से संबंधित कार्य करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई एसीबी सीआई जय कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें टीम ने आरोपी को रिश्वत राशि लेते ही मौके पर पकड़ लिया। यह कार्रवाई एसीबी डीआईजी भुवन भूषण यादव के निर्देशन में संपन्न हुई।
बताया जा रहा है कि मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर गांव से जुड़ा हुआ है, जहां संबंधित कार्य के लिए पीड़ित पक्ष से अवैध राशि की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर पूरी जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।