लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में ठाकुर जी संग फूलों की होली 27 को, पोस्टर का विमोचन हुआ
Bikaner News

लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में ठाकुर जी संग फूलों की होली 27 को, पोस्टर का विमोचन हुआ

Feb 26, 2026

बीकानेर. श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को रात्रि 7:30 बजे से बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा बाफना स्कूल, गंगाशहर के सहयोग श्री

लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की ओर से आयोजित होने वाले “ठाकुर जी संग फूलों की होली ” कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव कुलराज मीणा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की मंगल कामना की।

 

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि,

इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) के दीपक शर्मा एंड पार्टी के “गिरिराज लोक कला संस्थान” के सदस्यों द्वारा मथुरा वृंदावन का अनूठा महारास,डांडिया रास, मयूर नृत्य,दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली आदि रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतियां होँगी, इसके साथ ही साथ बीकानेर के सखी ग्रुप द्वारा भी भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

 

पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर बी.डी.ए. के सहायक अभियंता शिवकुमार पंवार तथा समिति के सीताराम कच्छावा,विनोद महात्मा,शिव प्रकाश सोनी, आजाद पुरोहित, मगन सोनी,हेमंत कुमार शर्मा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।