शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की स्कॉर्पियो पलटी, 6 घायल
बीकानेर. देशनोक रोड पर कल्याणसर के पास रविवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर अचानक पशु आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 5–6 युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो बीकानेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर पशु आ जाने से चालक ने गाड़ी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ है।

