बीकानेर भाजपा की बैठक में प्रचार रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर तक टीम गठन पर जोर
Bikaner News Politics

बीकानेर भाजपा की बैठक में प्रचार रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर तक टीम गठन पर जोर

Apr 10, 2026

 

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बीकानेर शहर में मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी प्रचार रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

 

यह बैठक बीकानेर में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रवक्ता व शहर मीडिया प्रभारी नवनीत राजपुरोहित की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए नवनीत राजपुरोहित ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की टीमों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर सक्रिय और समन्वित टीम का होना बेहद जरूरी है।

 

 

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तीनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

 

 

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करते हुए योजनाओं की जानकारी समयबद्ध और तथ्यात्मक रूप से जनता तक पहुंचाई जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक संदेशों का प्रसार, जनता से फीडबैक लेना और विपक्ष के दुष्प्रचार का त्वरित जवाब देने की रणनीति भी तय की गई।

 

 

आईटी विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत कंटेंट तैयार करने और डाटा आधारित प्रचार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए, ताकि संगठन की पहुंच और प्रभाव दोनों को बढ़ाया जा सके।

 

 

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला प्रवक्ता दुष्यंत तंवर, विनोद धवल, मीडिया विभाग से शिखरचंद डागा, उपासना जैन, सोशल मीडिया टीम से चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, हरीश भोजक, दिनेश भटनागर तथा आईटी विभाग से अंकुश चोपड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।