विश्व लैब तकनीशियन दिवस पर बीकानेर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित
Bikaner News

विश्व लैब तकनीशियन दिवस पर बीकानेर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित

Apr 15, 2026

 

बीकानेर. विश्व लैब तकनीशियन दिवस के अवसर पर बुधवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह दिवस वैज्ञानिक जकारिस जेनसन की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने चिकित्सा प्रयोगशाला क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

समारोह का आयोजन राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेटरी तकनीशियन कर्मचारी संघ (चिकित्सा-शिक्षा), जयपुर (राज.) के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैज्ञानिक जकारिस जेनसन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान जिले भर से आए लैब तकनीशियन संवर्ग के कर्मचारियों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लैब तकनीशियन के अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लैब तकनीशियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में सटीक जांच और रिपोर्ट के आधार पर ही मरीजों का उपचार संभव हो पाता है। ऐसे में प्रशिक्षित और कुशल तकनीशियन उच्च तकनीकी मशीनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण जांच परिणाम उपलब्ध करा रहे हैं, जो मरीजों के जीवन रक्षक साबित होते हैं।

 

 

 

वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लैब तकनीशियन संवर्ग की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आमजन को स्वस्थ रखने में यह वर्ग हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। साथ ही, लैब संवर्ग में पदों की बढ़ोतरी (स्टाफिंग पैटर्न में सुधार) और नई भर्तियों की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। निजीकरण के मुद्दे पर भी संवर्ग में रोष व्यक्त किया गया और इसे लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की गईं।

 

 

 

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी, जिला अध्यक्ष विकास मोदी (कॉलेज), महावीर प्रसाद सारस्वत (जिला अध्यक्ष DMHS), प्रेमप्रकाश स्वामी, सुनील कुमार वर्मा (महामंत्री DMHS), गोपाल लाल कुमावत (उपाध्यक्ष DMHS), इंद्र कुमार व्यास, राजेंद्र नाथ योगी, नरेश नाथ योगी, राजूराम प्रजापत, जोधसिंह, राजकुमार खड्गावत, ओम प्रकाश मोदी, प्रवीण मोदी, चंद्र आहूजा, सुभाष जोशी (मुख्य संरक्षक कॉलेज), अजय किराडू (प्रदेश कोषाध्यक्ष), अरविंद सिंह शेखावत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष कॉलेज), पंकज महात्मा, अशोक जीनगर (सेक्रेटरी कॉलेज), डॉ. मल्लूराम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष कॉलेज), वीरेंद्र सिंह राठौड़, पवन भाटी, मोतीलाल गहलोत, बजरंग गहलोत, इमरान खान, राधेश्याम शर्मा, घेवरचंद, आनंद ओझा, पुरुषोत्तम, राहुल मीणा, निर्मला, प्रियांशी सहित अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

महावीर प्रसाद सारस्वत ने 15 अप्रैल के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी ने संगठन के हितों और मांगों को प्रमुखता से उठाया। अंत में विकास मोदी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।