ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा नहीं डालें, बीकेईएसएल की अपील
Bikaner News

ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा नहीं डालें, बीकेईएसएल की अपील

May 12, 2026

 

बीकानेर। बीकेईएसएल ने शहरवासियों से ट्रांसफॉर्मर के आसपास कचरा नहीं डालने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा जमा होने से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

 

 

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि कई क्षेत्रों में लोग ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा डाल जाते हैं। भीषण गर्मी के चलते कई बार इस कचरे में आग लग जाती है, जो धीरे-धीरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच जाती है। ट्रांसफॉर्मर में मौजूद ऑयल तथा तारों में लगे रबर और प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा रहता है।

 

 

ऐसी घटनाओं के कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए ट्रांसफॉर्मर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और वहां कचरा नहीं डालने का आग्रह किया है।