भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, बीकानेर में आतिशबाजी कर मनाया जश्न
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया एवं सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ. मन्नालाल रावत को राष्ट्रीय एससी मोर्चा अध्यक्ष तथा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि राजस्थान के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नेताओं के अनुभव का लाभ मिलेगा।
देहात जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में राजस्थान को मिली जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री विनोद करोल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, वेद व्यास, जसराज शिवर, पुखराज स्वामी, विक्रम राजपुरोहित, हुलास भाटी, महेंद्र ढाका, जेना महाराज, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, रणवीर सिंह सेरूणा, गजेंद्र सिंह भाटी, नेमीचंद तंवर, विनायक पारिक और अशोक मारू सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

