राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिला चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र सिंह भाटी बने जिलाध्यक्ष
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला बीकानेर का 65वां वार्षिक महासमिति अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लेकर संगठनात्मक और शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा, कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की रीति-नीति, शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, नई शिक्षा नीति, गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने तथा शिक्षा के उन्नयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। जिला मंत्री अरुण गोदारा ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
द्वितीय सत्र में प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी विनोद पूनिया, नंदकिशोर जाखड़, भागीरथ मील और देवेंद्र सारण की देखरेख में जिला महासमिति के सदस्यों द्वारा लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव सम्पन्न करवाए गए। चुनाव परिणामों में सुरेंद्र सिंह भाटी को जिलाध्यक्ष, अरुण गोदारा को जिला मंत्री तथा जयपाल कूकना को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमाणाराम सारण, पूनमचंद शर्मा, हुकमाराम झोरड़, मनीष ठाकुर, देवेंद्र जाखड़, गिरिराज पुरोहित, कमल भोजक, रविंद्र विश्नोई, श्याम देवड़ा, रतीराम सारण, जितेंद्र गोदारा, बीरबल रैगर, मांगीलाल सिद्ध, महेंद्र पंवार, ताराप्रकाश मोयल, श्रीराम बिजारणियां, विशाल पंवार, अनोपाराम विश्नोई, छैलबिहारी मीणा, सज्जाद अली, सुखराम तरड़, ओम भादू, सावित्री डोगीवाल, कविता गोदारा, संतोष देवी, सत्यनारायण सियाग, मांगीलाल धतरवाल, कमल जाखड़, विजय सिंह, विजय मान, देवीलाल बिश्नोई सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

