राजस्थान में महंगा हुआ दूध, कल से लागू होगी नई कीमतें
Bikaner News Business

राजस्थान में महंगा हुआ दूध, कल से लागू होगी नई कीमतें

May 20, 2026

 

बीकानेर. देशभर में दूध की बढ़ती कीमतों के बीच अब राजस्थान में भी आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस दूध के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें 21 मई 2026 गुरुवार शाम से लागू होंगी और नई सप्लाई के साथ पूरी तरह प्रभावी मानी जाएंगी।

 

 

इससे पहले अमूल और मदर डेयरी भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर चुके हैं। अब सरस डेयरी के फैसले के बाद राजस्थान के उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

 

 

 

डेयरी प्रबंधन के अनुसार भीषण गर्मी के कारण पशुपालकों के सामने पशु आहार, हरा चारा, बिजली, दवाइयों और मवेशियों के रखरखाव पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में दुग्ध उत्पादकों को राहत देने और दूध की पर्याप्त आवक बनाए रखने के उद्देश्य से दूध खरीद दरों में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

 

 

जयपुर डेयरी ने दूध खरीद मूल्य में 25 रूपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है। अब पशुपालकों को 850 रूपये के बजाय 875 रूपये प्रति किलोग्राम फैट की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा 2 रूपये प्रति किलोग्राम की फिक्स राशि और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत मिलने वाला 5 रूपये प्रति लीटर का अनुदान पहले की तरह जारी रहेगा।

 

 

डेयरी से जुड़े अन्य उत्पादों जैसे लस्सी, पनीर, दही और छाछ की कीमतों में भी सीमित बढ़ोतरी की गई है।

वहीं दूसरी ओर, दूध और डेयरी उत्पादों की कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।