राजस्थान के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश बढ़ा, अब 29 जून तक रहेंगी छुट्टियां
Bikaner News

राजस्थान के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश बढ़ा, अब 29 जून तक रहेंगी छुट्टियां

May 23, 2026

 

बीकानेर. भीषण गर्मी के बीच राजस्थान सरकार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मावकाश अब 29 जून 2026 तक रहेगा। पहले स्कूल 21 जून से खुलने थे, लेकिन अब नया शैक्षणिक सत्र 29 जून के बाद शुरू होगा।

 

 

यह फैसला शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसमें शिक्षकों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा सैद्धांतिक सहमति बनी।

 

 

 

सरकार ने संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश पूर्ववत 2 दिन रखने का निर्णय भी बरकरार रखा है। साथ ही शिविरा पंचांग में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

सरकार के सकारात्मक रुख के बाद शिक्षक संगठनों ने प्रस्तावित आंदोलन भी स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।