बीकानेर के इस इलाके कल जलापूर्ति रहेगी बाधित, पंप हाउस पर होगा मेंटेनेंस कार्य
बीकानेर. भीनासर क्षेत्र स्थित उच्च जलाशय एवं पंप हाउस पर बुधवार (29 जुलाई) को पंप मेंटेनेंस, वाल्व एवं हेड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते भीनासर उच्च जलाशय से जुड़े सभी क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के नगर उत्पादन एवं वितरण एवं राजस्व खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बेस ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही पेयजल का संग्रह कर लें।

