बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कोट गेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी का किया स्वागत
बीकानेर. बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आमजन की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन एवं व्यापार उद्योग मंडल के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, जिससे बाजार क्षेत्र में सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
कोट गेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने व्यापार उद्योग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि बाजार क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के सहयोग और सुझावों के साथ बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल तथा सह सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे।

