महाजन फायरिंग रेंज के पास फिर मिला जिंदा बम, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
Bikaner News

महाजन फायरिंग रेंज के पास फिर मिला जिंदा बम, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Aug 6, 2026

 

बीकानेर. महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में जिंदा बम मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। करीब 20 दिन पहले जसवंतसर की रोही में भी खेत से एक जिंदा बम बरामद हुआ था। उस समय महाजन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित कराया था और बम निरोधक दस्ते को सूचना देकर बम को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया था।

 

 

 

 

अब बालादेसर की रोही में फिर से जिंदा बम मिलने की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार दूसरी बार खेतों में जिंदा बम मिलने से फायरिंग रेंज से सटे गांवों के लोगों में भय का माहौल है।

 

 

 

 

महाजन थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों, झाड़ियों या सुनसान स्थानों पर यदि कोई संदिग्ध या बमनुमा वस्तु दिखाई दे तो उसे किसी भी हालत में हाथ न लगाएं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को दें तथा ऐसी वस्तु की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से भी बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।