राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर इस दिन लग सकती है आचार संहिता, 13 से शुरू होगी आरक्षण लॉटरी
जयपुर. राजस्थान में नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता 19 अगस्त को लागू होने की संभावना सामने आई है। जानकार सूत्रों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले अलग-अलग पदों और वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
13 अगस्त को महापौर-सभापति के पदों की लॉटरी
सूत्रों के मुताबिक 13 अगस्त को महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद नगरीय निकायों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
17 अगस्त को पार्षद वार्डों का आरक्षण
17 अगस्त को नगरीय निकायों के पार्षद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसी दिन जिला प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों से संबंधित आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
18 अगस्त को सरपंच-पंच की लॉटरी
इसके बाद 18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी करने की दिशा में रास्ता साफ हो जाएगा।
19 अगस्त को आचार संहिता की संभावना
सूत्रों के अनुसार, 13, 17 और 18 अगस्त को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 अगस्त को निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू की जा सकती है।

