सर्वऔषधियों से हुआ नहर सिंह महादेव का अभिषेक, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
बीकानेर. सावन के पवित्र महीने में नहर सिंह महादेव मित्र मंडल की ओर से बुधवार को बाबा नहर सिंह महादेव का विभिन्न औषधियों से विशेष अभिषेक किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
विशेष अभिषेक के बाद बाबा नहर सिंह महादेव का शृंगार कर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि रात्रि को भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें बीकानेर के कलाकार मोहित कुमार जोशी भजनों की प्रस्तुति देने के साथ कार्यक्रम का संचालन भी करेंगे।
धार्मिक आयोजन आचार्य दुर्गाशंकर बिस्सा, शिवम व्यास, गौतम जोशी और माधव किराडू के सान्निध्य में तथा भरत नारायण पुरोहित एवं कानू सुथार की अध्यक्षता में हुआ। नहर सिंह महादेव मित्र मंडल के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

