प्रोस्टेट कैंसर के क्लिनिकल अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, डॉ. मुकेश चंद्र आर्य और उनकी टीम सम्मानित
Bikaner News

प्रोस्टेट कैंसर के क्लिनिकल अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, डॉ. मुकेश चंद्र आर्य और उनकी टीम सम्मानित

Aug 26, 2026

 

बीकानेर. प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित क्लिनिकल अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यूरोलॉजी विभाग के डॉ. मुकेश चंद्र आर्य और उनकी टीम को अमेरिकी संगठन ‘अमेरिकन रीजेंट’ ने ‘हाइएस्ट रिक्रूटर साइट’ सम्मान से नवाजा है।

 

 

मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 23 अगस्त को आयोजित समारोह में देशभर से आए लगभग 90 यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट और रिसर्च एसोसिएट्स की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। टीम को यह उपलब्धि प्रोस्टेट कैंसर में ल्यूप्रोलाइड 30 एमजी के क्लिनिकल अध्ययन के दौरान सर्वाधिक प्रतिभागियों की भर्ती और बेहतर प्रदर्शन के लिए मिली।

 

 

अध्ययन के अंतर्गत अभी तक प्रोस्टेट कैंसर के 23 मामलों की सफलतापूर्वक स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 13 रोगियों की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

 

 

इस अध्ययन में डॉ. मुकेश चंद्र आर्य के साथ डॉ. अजय गांधी, डॉ. योगेंद्र, डॉ. शेखर गोयल और सुनील सारस्वत सहित पूरी टीम का योगदान रहा। डॉ. आर्य ने इस उपलब्धि का श्रेय टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और मेहनत को दिया।

 

 

टीम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह सम्मान प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित चिकित्सा अनुसंधान में किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।