बीकानेर में सोमवार को दो चरणों में होगी बिजली कटौती, जानें किन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई
बीकानेर. शहर में विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 12 अक्टूबर को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी कटौती
शिववैली मंदिर, यूको बैंक, जैन गंगा मार्बल, चबूतरेवाला, लखोटिया इंडस्ट्रीज, विश्वकर्मा कॉलोनी 1 व 2, बोथरा मार्बल 1 व 2, दाल मिल 1 व 2, इनस्टाइल डेवलपर कॉलोनी, रामप्रताप क्षेत्र, सिकंदर यादव डीटीआर, शिववैली हाइट्स, फ्लोरल हॉस्पिटल, जैन पब्लिक स्कूल, अग्रवाल भवन, होटल कला मंदिर, किआ शोरूम के सामने का क्षेत्र, जैम इन्फ्रा और सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती
चेतनानंद रोड, मुंडड़ा बगीचा, नत्थूसर टंकी, नत्थूसर गेट, जोशी टेंट हाउस, हर्षोलाई बड़ा गवाड़, काशनंदी, नथानियों की सराय, नथानियों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक मंदिर, वैदों का चौक और सब्जी मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

