देवीसागर कुंड में कमल का फूल लेने उतरा युवक, डूबने से मौत
बीकानेर. शहर के देवीसागर कुंड में कमल का फूल लेने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है, जो लूणकरणसर क्षेत्र का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलने पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास मौके पर पहुंचे। वहीं, थानाधिकारी देवेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

