बीकानेर में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
बीकानेर. शहर में सोमवार अलसुबह कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मेडिकल स्टोर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
घटना की जानकारी मिलने पर बीकानेर नगर निगम के डिप्टी मेयर पंकज गहलोत सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। अलसुबह मेडिकल स्टोर में आग लगने की घटना से इलाके में हलचल मच गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

