ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, पति सहित दो घायल
Bikaner News

ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, पति सहित दो घायल

Aug 26, 2026

 

बीकानेर. देशनोक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर गुरुवार को ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय परवीन बानो की मौत हो गई, जबकि उनके पति शौकत और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका बीकानेर के धोबी तलाई क्षेत्र की रहने वाली थीं।

 

 

 

हादसा हाईवे पर पुलिया के पास हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

 

 

परवीन बानो के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

 

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।