हनुमानजी की मूर्ति स्थापना में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हिंदू-मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे का संदेश
Bikaner News Dharm Karam

हनुमानजी की मूर्ति स्थापना में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हिंदू-मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे का संदेश

Sep 5, 2026

बीकानेर. बंगला नगर के वार्ड नंबर एक स्थित हनुमानजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। शुक्रवार को इस धार्मिक आयोजन में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

 

इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

 

 

आयोजन में हिंदू-मुस्लिम समाज की सहभागिता ने बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति और सदियों पुरानी भाईचारे की परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।