वार्ड 73 में भाजपा का सघन जनसंपर्क, रामगोपाल सुथार और रामेश्वर पारीक ने दीपक पारीक के लिए मांगे वोट
बीकानेर. नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 73 में रविवार को भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक ने वार्ड के विभिन्न इलाकों में घर-घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को मजबूत जनसमर्थन देना आवश्यक है।
रामगोपाल सुथार और रामेश्वर पारीक ने मतदाताओं से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी का स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 73 में एकजुट होकर चुनाव प्रचार करने और दीपक पारीक को विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में नारे लगाए गए। अभियान का समापन “जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों के साथ हुआ।

