बीकानेर नगर निगम के नतीजे: वार्ड 22 से प्रतीक स्वामी और वार्ड 72 से निर्दलीय निशा पारीक विजयी
Bikaner News Politics

बीकानेर नगर निगम के नतीजे: वार्ड 22 से प्रतीक स्वामी और वार्ड 72 से निर्दलीय निशा पारीक विजयी

Sep 14, 2026

 

बीकानेर. नगर निगम चुनाव की मतगणना के साथ वार्डों के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रतीक स्वामी और वार्ड नंबर 72 से निर्दलीय निशा पारीक ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड नंबर 55 से कांग्रेस के जावेद पड़िहार 2957 मतों से विजयी हुए हैं।

 

 

वार्ड नंबर 57 से अन्नपूर्णा व्यास ने 687 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 21 से रिजवान, वार्ड 23 से सरोज, वार्ड 24 से गौरीशंकर और वार्ड 26 से संजय कुमार विजयी हुए हैं। वार्ड 27 से दिलीप भाटिया ने बाजी मारी है।

 

 

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 36 से अनुराधा चौधरी, वार्ड 37 से श्याम सिंह, वार्ड 38 से छैल सिंह, वार्ड 39 से कांग्रेस के सलमान, वार्ड 40 से भाजपा की कविता विश्नोई, वार्ड 41 से कांग्रेस के अश्विनी मिड्ढा और वार्ड 42 से कांग्रेस की लक्ष्मी देवी विजयी हुई हैं। वार्ड 43 से भाजपा के प्रकाश व्यास तथा वार्ड 44 से शुभकरण ने जीत दर्ज की है।

 

 

इसी प्रकार वार्ड 51 से भाजपा के पंकज गहलोत, वार्ड 54 से कांग्रेस के पवन कुमार, वार्ड 58 से कांग्रेस के दुर्गादास और वार्ड 59 से भाजपा की अपर्णा विजयी हुई हैं। वार्ड 66 से कांग्रेस की नसीम बानो, वार्ड 68 से भाजपा के शंकरलाल और वार्ड 73 से कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत हासिल की है।

 

 

परिणाम घोषित होने के साथ ही अलग-अलग वार्डों में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मतगणना स्थल के बाहर भी समर्थकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।