हीरेश्वर महादेव मंदिर में राज्यपाल कटारिया का अभिनंदन कल, होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम
बीकानेर. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अपने बीकानेर प्रवास के दौरान सोमवार, 28 सितंबर को पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। यहां सुबह 9 बजे उनके अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजक गोपाल गहलोत ने बताया कि राज्यपाल के स्वागत और अभिनंदन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

