सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्तदान
Bikaner News

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, 57 यूनिट रक्तदान

Oct 4, 2026

 

बीकानेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 57 यूनिट रक्तदान किया।

 

 

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की उपस्थिति रही। इस दौरान जनसेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

 

 

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का प्रयास है।

 

 

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि शिविर में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, सुनीता हटीला, झमकू मारू, नरेंद्र आडसर, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड़, मुकेश बन, दिनेश भटनागर, दिनेश श्रृंखला, इंद्र मालू, हरिकांत शर्मा, सरिता आंचलिया, राधा खत्री और चांद कंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

;