बीकानेर फ्रूट वेजि. सोसायटी चुनाव में मुकुल झांब पैनल का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत
Bikaner News

बीकानेर फ्रूट वेजि. सोसायटी चुनाव में मुकुल झांब पैनल का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत

Oct 4, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर फ्रूट वेजि. मर्चेंट एण्ड कमीशन एजेन्ट्स सोसायटी (रजि.) के चुनाव में मुकुल झांब के नेतृत्व वाले पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित सभी निदेशक पदों पर जीत हासिल कर एकतरफा परिणाम अपने पक्ष में किया।

 

 

वहीं अरविंद मिड्डा के नेतृत्व वाले पैनल से शांतिलाल साद के पैनल को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। चुनाव परिणाम के बाद मुकुल झांब पैनल के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

 

 

चुनाव में मुकुल झांब अध्यक्ष, शिव गहलोत उपाध्यक्ष, किशन लाल बजाज सचिव और मोहम्मद असलम कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं निदेशक पदों पर आनंद पुरोहित, शेर मोहम्मद, इम्तियाज़ अहमद, मनोज कुमार अनेजा, प्रेम वाधवा, जगदीश कुमार अनेजा एवं मनोहर लाल रुपेला ने जीत दर्ज की।

 

 

मुकुल झांब पैनल ने जीत को मंडी के व्यापारियों के विश्वास, एकजुटता और बदलाव की जीत बताया। पैनल की ओर से कहा गया कि मंडी के सभी व्यापारियों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। साथ ही मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और बेहतर व्यापारिक माहौल बनाने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

;