बीकानेर में सुनारों की गुवाड़ में बनेगा हॉल मय चबूतरा, विधायक निधि से मिलेंगे 5 लाख
Bikaner News Politics

बीकानेर में सुनारों की गुवाड़ में बनेगा हॉल मय चबूतरा, विधायक निधि से मिलेंगे 5 लाख

Oct 10, 2026

बीकानेर. बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सुनारों की गुवाड़ स्थित तीन खंभा चौक में सार्वजनिक हॉल मय चबूतरे का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 5 लाख रुपए की स्वीकृति की अभिशंसा की गई है। विधायक जेठानंद व्यास ने इस संबंध में अभिशंसा की है।

 

 

विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि सार्वजनिक हॉल बनने से स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

 

 

समाज के लोगों ने जताई खुशी

इस स्वीकृति पर ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी सहित समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान प्रकाश चंद्र सोनी, वीर सोनी, पार्षद विशाल सोनी, कैलाश चंद सोनी, मनीषा आर्य, मधुसूदन सोनी, जय श्रीराम सोनी, जयराम सोनी, इंदर चंद सोनी, दिनेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुनील सोनी, लोकेश सोनी, निलेश सोनी, महेश सोनी, भवानी सोनी और प्रकाश सोनी सहित अन्य लोगों ने विधायक का आभार जताया

;