बीकानेर में रविवार को बिजली कटौती, सुबह और शाम इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई
Bikaner News

बीकानेर में रविवार को बिजली कटौती, सुबह और शाम इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

Oct 10, 2026

बीकानेर. बीकानेर शहर में विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मर के आवश्यक रखरखाव के चलते रविवार, 11 अक्टूबर को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। विद्युत आपूर्ति सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।

 

 

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी कटौती

इस दौरान कृषि मंडी, रोडवेज, सागर होटल, उरमूल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम और समता नगर सेक्टर-सी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

 

 

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक इन इलाकों में कटौती

दूसरे चरण में मगा राम कॉलोनी, चैननाथ धूणा, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, प्रताप बस्ती और 5 नंबर ट्यूबवेल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव के चलते यह कटौती की जाएगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

;